स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 : बनारस से ज्यादा साफ है रायबरेली, सीएम योगी के गोरखपुर का शानदार प्रदर्शन
स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2019' में पूरे देश में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर का डंका बजा है। देश के 683 जनपदों में गोरखपुर ने जहां 26वां स्थान प्राप्त किया वहीं पीएम के संसदीय क्षेत्र बनारस को पछाड़़ कर सांसद सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र ने 167 वां स्थान प्राप्त किया है। जबकि बनारस को 224 वां व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी का 242वां स्थान मिला। वहीं मंडल में लखीमपुर खीरी को प्रथम व जिले को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। सितंबर माह से दो अक्टूबर तक केंद्रीय टीम ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2019 के तहत स्वच्छता का सर्वे किया गया।
गोरखपुर जिला देशभर में 26वें नंबर पर
यह सर्वे देश के 683 जनपदों में एक साथ हुआ था। सर्वे के बाद जो परिणाम आए वे काफी उत्साह पैदा करने वाले। अधिकारियों की मेहनत व जनता की जागरूकता ने जनपद को इस मुकाम तक पहुंचाने में काफी मददगार साबित हुई। सर्वेक्षण में जहां देश में जनपद स्वच्छता की अलख जगाई वहीं मंडल में तो रिकॉर्ड उछाल लेते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गया। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2019 की जारी सूची में गोरखपुर 85.6658 अंक लेकर 26 वें स्थान पर रहा। इसी तरह रायबरेली जनपद 76.0270 अंक लेकर 167वें स्थान पर रहा।
पीएम का वाराणसी 224वें स्थान पर रहा
जबकि बनारस 73.5751 अंक लेकर 224वें व अमेठी 72.9500 अंक लेकर 242 वें स्थान पर रहा। मंडल की बात करें तो छह जनपदों में लखीमपुर खीरी ने बाद जनपद दूसरे स्थान पर रहा। जबकि प्रदेश कि 75 जनपदों में 35वें स्थान पर जनपद रहा। इस बाबत मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार शुक्ल ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत के साथ जनता की जागरूकता से मुकाम हासिल हुआ है। इसे और बेहतर किया जाएगा, जिससे जनपद पहले स्थान पर पहुंचे।
देश में जनपद का स्थान
नाम स्थान अंक
गोरखपुर 26वां 85.6658
रायबरेली 167वां 76.0270
बनारस 224वां 73.5751
अमेठी 242वां 72.9500
तीन स्तरों पर हुई थी जांच
सर्वेक्षण तीन स्तरों पर किया गया था। इसके लिए कुल सौ अंक निर्धारित किए गए थे। तीस अंक का स्व: मूल्यांकन था। 35 अंक सिटीजन फीडबैक का व 35 अंक सर्विश लेवल प्रोगेेस का था। इन तीनों में जनपद की स्थित काफी बेहतर थी।
गोरखपुर ने पिछले साल से ज्यादा मेहनत की
श्रेणी वर्ष 2018 के अंक वर्ष 2019 के अंक
कुल अंक 100 62.11 76.0270
स्व. मूल्यांकन 22.58 22.23
सिटीजन फीडबैक 21.52 30.80
सर्विस लेवल प्रोग्रेस 18.00 23.00