देवरिया में भाजपा की नई कार्यकारिणी में नए चेहरे ज्यादा, पुराने गायब
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने शुक्रवार को जिला कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। कमेटी से अधिकांश पुराने चेहरे गायब हैं, जबकि नए चेहरों को अच्छी तादाद में जगह दी गई है।
भाजपा के मीडिया प्रमुख अम्बिकेश पाण्डेय ने सूची मीडिया को जारी की थी। इसमें जिला उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार दूबे, अरुण सिंह, संतोष त्रिगुणायक, उषा पासवान, अजय शाही, प्रेम नारायन गुप्ता, संजय सिंह पैना, गंगा सिंह कुशवाहा को मनोनीत किया गया है। जिला महामंत्री रामशीष प्रसाद, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, प्रमोद कुमार शाही, रमेश सिंह सैंथवार को बनाया है।
महेश मणि त्रिपाठी, रामाज्ञा चौहान, डा. हेमन्त मिश्रा, निर्मला गौतम, शिवकुमार राजभर, अभिषेक जायसवाल, रामशंकर निषाद को जिला मंत्री बनाया गया है। है। राजेन्द्र मल्ल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पदाधिकारियों के मनोनयन में जातीय समीकरणों के साथ ही सांसदों व विधायको की पसंद को खासा महत्व दिया गया है।